Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सिख महिला को कृपाण के साथ RJS परीक्षा देने से रोका गया, की गई कार्रवाई की मांग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 24 June, 2024
जोधपुर (राजस्थान) में रविवार को राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) की भर्ती परीक्षा में एक सिख महिला अभ्यर्थी को कथित तौर पर कृपाण के साथ परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसकी निंदा करते हुए पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अनुरोध है...वे दोषियों पर कार्रवाई करें व अभ्यर्थी को एक विशेष अवसर दें।"