Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में टला बड़ा ट्रेन हादसा, ब्रेकिंग पैडल के जाम होने से लगी आग; मची अफरा-तफरी

short by श्वेता यादव / on Saturday, 22 March 2025
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में ब्रेक पैडल के जाम होने से आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने आनन-फानन में फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। वहीं, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।