Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ठंड में मुंह से धुआं क्यों निकलता है?

short by पंकज कसरादे / on Saturday, 24 January, 2026
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर राहुल शर्मा के मुताबिक, सर्दियों में मुंह से भाप निकलना सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे संघनन कहा जाता है। ठंड में फेफड़े सांस की हवा को गर्म और नम बनाते हैं। जब यह हवा बाहर की ठंडी हवा से मिलती है तो तुरंत संघनित होकर भाप जैसी दिखाई देती है जिससे धुएं का भ्रम होता है।