कौन हैं भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे अधिक पढ़े-लिखे क्रिकेटर?
पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आविष्कार माधव साल्वी को भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा क्रिकेटर माना जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ 2003 में डेब्यू करने वाले साल्वी ने एस्ट्रो फिज़िक्स में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। 2003 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले साल्वी ने भारत के लिए कुल 4 मैचों में 4 विकेट लिए थे।
read more at न्यूज़24 हिंदी


