Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में साधु के साथ हुई अभद्रता, काटी गई दाढ़ी व जटाएं

short by खुशी / on Tuesday, 20 January 2026
सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में एक साधु की जबरन दाढ़ी-जटाएं काटे जाने का वीडियो सामने आया है। साधु ने स्थानीय उप-प्रधान समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की गई। उप-प्रधान ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि साधु नशे में हुड़दंग मचा रहा था व गुस्से में यह सब हुआ।