अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय
18-वर्षीय स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप-2026 जीत ली है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। उन्होंने महिला वर्ग में मिस्र के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को भी तोड़ा।
read more at News18 हिंदी


