आंधी-तूफान के दौरान नहाना क्यों हो सकता है खतरनाक?
सीके बिड़ला हॉस्पिटल (दिल्ली) के डॉ नरेन्दर सिंगला के अनुसार, आंधी-तूफान के दौरान नहाने से बचना चाहिए क्योंकि घर की प्लंबिंग (खासकर धातु की हो) बिजली का संचालन कर सकती है। उन्होंने कहा, "बिजली गिरने के समय पानी के संपर्क में रहने से करंट लग सकता है...जिससे जलने, नसों को नुकसान या कार्डियक अरेस्ट...जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है।"


