घाटे से मुनाफे में लौटी पेटीएम, शेयर में दिखी 3% से अधिक की तेज़ी; 1 साल में 133% चढ़े
फिनटेक प्लैटफॉर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस घाटे से मुनाफे में लौटी है। तिमाही के नतीजों के अनुसार, अप्रैल-जून के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹122.5 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1917 करोड़ रहा। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को ₹839.6 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। इन नतीजों के बाद कंपनी के शेयर 3.48% चढ़कर बंद हुए।
read more at हिन्दुस्तान


