वरुण धवन ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट
ऐक्टर वरुण धवन ने NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनरत छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "छात्र देश का भविष्य हैं...जब उन्हें लगे कि व्यवस्था ने उन्हें निराश किया है तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।" वरुण ने अधिकारियों से निष्पक्ष समाधान और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है।
read more at Instagram


