मुनव्वर फारुकी बने पिता, पत्नी महज़बीन ने दिया बेटी को जन्म; सामने आई तस्वीरें
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पिता बन गए हैं व उनकी पत्नी महज़बीन कोटवाला ने बेटी को जन्म दिया है। मुनव्वर ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बताया, "घर में बरकत आई है।" मुनव्वर की पहली पत्नी से एक बच्चा है जिससे तलाक के बाद उन्होंने महज़बीन से निकाह किया व महज़बीन संग यह उनकी पहली संतान है।
read more at हिन्दुस्तान


