Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब पीने के बाद शरीर में क्यों हो जाती है पानी की कमी?

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 3 January, 2025
शराब डाइयूरेटिक (मूत्रवर्धक) होता है और यह शरीर में बनने वाले ऐंटी-डाइयूरेटिक हार्मोन को कम कर देता है। इससे किडनी अधिक मात्रा में पानी बाहर निकालती है जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और प्यास लगना, सिरदर्द व थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। शराब के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।