बिहार के CM नीतीश से मिले बाहुबली अनंत सिंह, कहा- 2025 में लड़ूंगा विधानसभा चुनाव
मोकामा (बिहार) के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह ने रविवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वह 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है, एके-47 राइफल मिलने के केस में पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को बरी कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


