स्मृति मांधना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
स्मृति मांधना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर की जगह ली है जिन्होंने मंगलवार को यह पद छोड़ दिया था। स्मृति ने कहा, "भारत की कप्तानी की ज़िम्मेदारी मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात है।" 30 साल की स्मृति इससे पहले भी हरमनप्रीत की गैर-मौजूदगी में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं।
read more at News18 हिंदी


