Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर अमित शाह ने की सीएम से बात, 5 लाख लोग हैं प्रभावित

short by सौरभ भटनागर / on Tuesday, 16 July, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की है। गृह मंत्री शाह ने सीएम सरमा को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि राज्य के कई ज़िलों में 5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
read more at भाषा