रियासी में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों का वाहन खाई में गिरा, 2 की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को रियासी में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों का एक वाहन खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार एक पुलिसकर्मी और वाहन के चालक की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। बकौल अधिकारी, बचावकर्मियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल और चालक के शव बरामद कर लिए हैं।
read more at भाषा


