Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में जीते बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 3 August, 2026
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के अंतर से हराया है। सतेंद्रभाई पटेल को 55481 वोट मिले जबकि भीखाभाई रबारी को 24851 वोट मिले हैं। मांजलपुर सीट बीजेपी के विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली थी।
read more at eci.gov.in