पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, बोगी से सुरक्षित निकाले गए यात्री
अमृतसर (पंजाब) से वाया दिल्ली सहरसा (बिहार) जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई। रेलवे अधिकारियों ने फौरन कोच में सवार यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
read more at News24 हिंदी


