FIIs की बिकवाली पर लगे ब्रेक के बाद शेयर बाज़ार में लौटी तेज़ी, करीब 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली पर 2-दिन से लगे ब्रेक के कारण भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को तेज़ी दिखी। सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,172 पर जबकि निफ्टी-50, 135.65 अंक चढ़कर बंद हुआ। गुरुवार को एफआईआई ने ₹1,440 करोड़ की नेट खरीदारी की। वहीं, मेटल, फार्मा, बैंकिंग समेत निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स तेज़ी के साथ बंद हुए।
read more at BSE


