Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां को बच्चे से न मिलने देना क्रूरता और उत्पीड़न के समान है: बॉम्बे हाईकोर्ट

short by मनीष झा / on Thursday, 12 December, 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक बच्चे की कस्टडी से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि किसी बच्चे को उसकी मां से दूर रखना मानसिक उत्पीड़न और क्रूरता है। बकौल हाईकोर्ट, इससे मां के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। दरअसल, एक महिला ने ससुरालवालों से बेटी की 'कस्टडी' लेने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत में आवेदन दायर किया था।
read more at भाषा