पनीर में कीड़ा मिलने का बनाया वीडियो, वसूली के आरोप में 4 लाख फॉलोअर्स वाला इन्फ्लुएंसर अरेस्ट
मुंबई में 4-लाख फॉलोअर्स वाले 'टर्बनमिर्ची' नाम से मशहूर फूड-ट्रैवल इन्फ्लुएंसर रणदीप गुजराल को कथित वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, उसने एक डेयरी दुकान के पनीर में कीड़ा मिलने का वीडियो पोस्ट कर उसे हटाने और पॉज़िटिव प्रमोशन के बदले पैसे मांगे थे। आरोपी को ₹50,000 ऑनलाइन और ₹2-लाख नकद लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
read more at indianexpress


