Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

short by / on Thursday, 22 May, 2025
सीकर (राजस्थान) में बुधवार को प्रेम देवी नामक महिला की मौत हो गई और उनकी मौत के समय उनके पति जसवंत सिंह सब्ज़ी बेच रहे थे। मौत की खबर सुनते ही जसवंत की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने प्राण त्याग दिए। बाद में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें दूर दराज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।