क्रिकेट मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत, 7 लोग घायल
खूंटी (झारखंड) में क्रिकेट मैच के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 22-वर्षीय खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। वहीं, दर्जनों अन्य युवकों को भी बिजली गिरने से हल्का झटका लगा है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी।
read more at TV9 भारतवर्ष


