भारत ने WCL सेमीफाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई, पाकिस्तान संग शेड्यूल हुआ मैच
इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज़ चैंपियंस के खिलाफ मात्र 13.2 ओवर में 145-रन का लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। सेमीफाइनल में भारत का मैच पाकिस्तान संग शेड्यूल है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारतीय खिलाड़ियों के मैच से हटने के बाद भारत-पाकिस्तान लीग मैच रद्द हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


