अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन साबरमती स्टेशन में लगी भीषण आग
अहमदाबाद (गुजरात) में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माणाधीन साबरमती स्टेशन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 6:30 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। दमकल विभाग के 13 वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया जिस पर काबू पा लिया गया है।
read more at Republic World


