यूपी में SUV और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत, 3 घायल
मुजफ्फरनगर (यूपी) के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात तेज़ रफ्तार ट्रक ने एसयूवी कार को टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 3 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।
read more at Inshorts


