ITBP जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में फहराया तिरंगा
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। आईटीबीपी ने इसका वीडियो शेयर कर बताया कि वहां ऑक्सीजन का स्तर कम है लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी जवानों का अटूट साहस कायम है। इस दौरान जवान 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिखे।
read more at X


