प्रयागराज में 5 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित, 60000 से अधिक लोग हुए बेघर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज (यूपी) में भारी बारिश के कारण गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ से सोमवार शाम तक करीब 5 लाख की आबादी प्रभावित हुई और 60,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ और लगातार बारिश को देखते हुए प्रयागराज में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 7 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


