'भंगार वाले बाबा' ने राजस्थान में लगाई फांसी, वीडियो वायरल होने के बाद चिढ़ाते थे लोग
जोधपुर (राजस्थान) में कबाड़ी का काम करने वाले 'भंगार वाले बाबा' ने कथित तौर पर चिढ़ाए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, कुछ माह पहले उनका 'भंगार लेना है क्या' कहते वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद से लोग उन्हें चिढ़ाते थे। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग के फांसी लगाते समय वहां कुछ लोग मौजूद थे।
read more at हिन्दुस्तान


