जंगल सफारी के दौरान असम में पर्यटकों की जीप पर गैंडे ने किया हमला, उसे सींग से उछाला
असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी के दौरान एक गैंडे ने पर्यटकों की जीप पर हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में गैंडा अपनी सींग से कई बार जीप को उछालते हुए भी दिखाई दे रहा है। वहीं, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
read more at X


