जम्मू-कश्मीर में इंटरनैशनल बॉर्डर के पास मिला लावारिस ड्रोन, जांच में जुटे अधिकारी
जम्मू में शनिवार शाम इंटरनैशनल बॉर्डर के पास एक खेत में लावारिस ड्रोन मिला। सूचना पर पुलिस ने ड्रोन ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पता नहीं चला है कि ड्रोन पाकिस्तान से आया या कोई स्थानीय व्यक्ति ऑपरेट कर रहा था।
read more at Timesnowhindi


