Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP HC ने राज्य के सभी स्कूल बसों में CCTV कैमरा व GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाना किया अनिवार्य

short by श्वेता भारती / on Friday, 6 December, 2024
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्कूल बस में सवार 4 बच्चों की सड़क दुर्घटना में मौत से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्यभर में स्कूल बसों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। कोर्ट ने स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा व जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया और 12 साल से पुरानी बसों के चलने पर रोक लगाई है।