आइफिल टावर पर ओलंपिक छल्लों के बीचोंबीच 'फंसे' चांद की तस्वीर हुई वायरल
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक्स 2024 के मेज़बानी करने वाले पेरिस में आइफिल टावर पर लगाए गए ओलंपिक छल्लों के बीचोंबीच 'फंसे' चांद की तस्वीरें शेयर की हैं। आईओसी ने लिखा, "लाखों लोग शुक्रवार को होने वाले उद्घाटन समारोह का इंतज़ार कर रहे हैं, यह अब तक के सबसे बेहतरीन खेलों में से एक होने वाला है।"


