मनु भाकर और उनकी मां से पेरिस में मिले नीरज चोपड़ा; वीडियो हुआ वायरल
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस (फ्रांस) स्थित 'इंडिया हाउस' में ओलंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने वालीं मनु भाकर से मुलाकात की। दोनों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नीरज ने इंडिया हाउस में मनु की मां से भी बातचीत की।


