मायावती ने एक और पार्टी नेता को बसपा से किया बाहर, अंटू मिश्रा को किया निष्कासित
बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी नेता अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है, वह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के भांजे हैं। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह कार्रवाई हुई है।
read more at ABP न्यूज़


