पटना में 24 घंटे के अंदर फिर से डबल मर्डर, सुबह-सुबह सड़क किनारे 2 युवकों के मिले शव
पटना (बिहार) के बिक्रम में मंगलवार सुबह सड़क किनारे 2 युवकों के खून से लथपथ शव मिले। आशंका जताई जा रही है कनपटी से सटाकर दोनों युवकों को गोली मारी गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और खोखे भी बरामद किए हैं। गौरतलब है, सोमवार को पटना में एक रिटायर्ड नर्स और उसकी बेटी की हत्या हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


