Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख में एलएएचडीसी चुनाव के लिए आज पहली बार हो रही वोटिंग

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 4 October, 2023
अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख में बुधवार को पांचवीं लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी)-कारगिल के लिए 26 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मतदान के लिए कुल 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 114 अतिसंवेदनशील और 99 संवेदनशील हैं। 26 सीटों के लिए 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।