कनाडा ने पहली बार जीता टी20 विश्व कप मैच, 11वीं रैंक वाले आयरलैंड को हराया
कनाडा ने टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप-ए मैच में 11वीं रैंक वाले आयरलैंड को हराकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की है। कनाडा ने कुल 137/7 का स्कोर बनाया जबकि आयरलैंड 125/7 का स्कोर ही बना सका। टी20 विश्व कप में डेब्यू कर रहा कनाडा अपने पहले मैच में अमेरिका से हार गया था।
read more at हिन्दुस्तान


