गुजरात के सूरत में कार शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद
सूरत (गुजरात) के उधना इलाके में गुरुवार को एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना का एक वीडियो एएनआई ने शेयर किया है जिसमें आसमान में आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at Times Now


