किन बीजेपी सांसदों ने लगातार तीसरी बार दर्ज की है जीत?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी) समेत 8 बीजेपी सांसदों ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ), देवेंद्र भोले (अकबरपुर), हेमा मालिनी (मथुरा), महेश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर), साक्षी महाराज (उन्नाव) शामिल हैं। कमलेश पासवान और जगदंबिका पाल ने भी क्रमशः बांसगांव (यूपी) और डुमरियागंज (यूपी) से तीसरी बार जीत दर्ज की है।


