भारत की बेरोज़गारी दर फरवरी 2023 में बढ़कर हुई 7.45%: सीएमआईई
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक, भारत की बेरोज़गारी दर जनवरी 2023 के 7.14% से बढ़कर फरवरी 2023 में 7.45% हो गई। सीएमआईई के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर जनवरी में 8.55% थी जो फरवरी में घटकर 7.93% रही। बकौल सीएमआईई, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर जनवरी के 6.48% से बढ़कर फरवरी में 7.23% हो गई।


