दिल्ली के मंडोली जेल में तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन बरामद, 5 जेल अधिकारी निलंबित
दिल्ली के मंडोली जेल में तलाशी अभियान के दौरान कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दिल्ली कारागार विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो उप-अधीक्षक और एक सहायक अधीक्षक समेत 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सभी कारागारों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 117 मोबाइल बरामद हुए हैं।
read more at लेटेस्टली


