अमेरिका में होटल के कमरे में मृत मिले अभिनेता बॉब सैगेट
सिटकॉम 'फुल हाउस' के अभिनेता बॉब सैगेट फ्लोरिडा (अमेरिका) के ऑरलैंडो में रिट्ज़-कार्लटन होटल के कमरे में मृत मिले हैं। होटल कर्मचारियों ने देखा था कि बॉब के शरीर में कोई हरकत नहीं है जिसके बाद ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को कोई गड़बड़ी या नशीली दवाओं के सेवन के संकेत नहीं मिले।


