भारतीय संगीत का मज़ाक उड़ाने वालों को अब दो बार सोचना पड़ेगा: 'नाटू नाटू' पर आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन ने फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर कहा है, "यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।" बकौल माधवन, पश्चिम के लोग जो भारतीय सिनेमा और गानों का मज़ाक उड़ाते थे उन्हें अब दो बार सोचना पड़ेगा क्योंकि अवॉर्ड जीतने के लिए भारत ने दुनिया के श्रेष्ठ को हराया है।
read more at ABP न्यूज़


