राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह में ज़ायरीनों और खादिम के बीच हुई झड़प
राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह में रविवार को श्रद्धालुओं (ज़ायरीन) और प्रबंधकों (खादिम) के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 'उर्स' के दौरान लोग एक-दूसरे को मारते दिखे। दरअसल, दरगाह प्रबंधन ने बरेलवी पंथ द्वारा लगाए कुछ नारों पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद झड़प शुरू हुई।
read more at हिन्दुस्तान


