Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सैंड आर्टिस्ट ने 1,000 टन रेत से बनाई राम मंदिर की कलाकृति, लगा एक महीने का समय

short by खुशी / on Thursday, 18 January, 2024
पुष्कर (राजस्थान) के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने करीब 1,000 टन रेत से राम मंदिर की कलाकृति बनाई है जिसकी तस्वीर सामने आई है। अजय ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज़ पर बनाई गई इस कलाकृति को तैयार करने में उन्हें एक महीने का समय लगा। बकौल अजय, वह प्रतिदिन कलाकृति पर 2-4 घंटे काम करते थे।