Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने असम में एम्स गुवाहाटी का किया उद्घाटन, अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण

short by अनिल कुमार / on Friday, 14 April, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में ₹14,300 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ₹1,120 करोड़ की लागत से बने गुवाहाटी एम्स का लोकार्पण भी किया जिसकी आधारशिला उन्होंने मई 2017 में रखी थी। उद्धाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स परिसर का निरीक्षण भी किया और जायज़ा लिया।