Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा ज़िलाध्यक्ष ने मुझे जड़े थप्पड़, जूते से मारने की दी धमकी: यूपी में सपा नेता

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 December, 2023
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) में सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमन गौतम ने सपा ज़िलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। बकौल पुलिस, अमन ने बताया कि जंगबहादुर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और दरवाज़ा लॉक कर उन्हें दो थप्पड़ जड़े और कहा कि 'इतने जूते मारूंगा कि दिमाग सही हो जाएगा'।