टीवीएस ऑटोमोबाइल की डिजिटल इकाई में 7.09% हिस्सेदारी खरीदेगी कैस्ट्रॉल इंडिया
वाहनों के लिए इंजन ऑयल बनाने वाली कंपनी कैस्ट्रॉल इंडिया ने टीवीएस ऑटोमोबाइल की डिजिटल इकाई 'की मोबिलिटी सॉल्यूशन्स' में 7.09% हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। बकौल कंपनी, यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹487.5 करोड़ निवेश किए जाएंगे जो पूरी तरह नकद में होगा। देशभर के 110 शहरों में कैस्ट्रॉल इंडिया की 220 ऑटो सर्विस पैसेंजर कार वर्कशॉप हैं।
read more at भाषा


