चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ाने की चौथी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई: इसरो
इसरो ने गुरुवार को बताया कि भारत ने 'इंटरनैशनल मून डे' का जश्न चंद्रयान-3 को चंद्रमा के नज़दीक भेजकर मनाया। बकौल इसरो, भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ाने की चौथी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे तक होने की उम्मीद है।
read more at इंडिया टीवी


