हाउती विद्रोहियों की चेतावनी के बावजूद इज़रायल ने लाल सागर में तैनात किया युद्धपोत
यमन में हाउती विद्रोहियों की मिसाइल हमले की चेतावनी के बावजूद इज़रायल ने लाल सागर में अपना चौथा 'सार-6' श्रेणी का युद्धपोत तैनात किया है। यह कदम नॉर्वेजियन टैंकर पर हाउती विद्रोहियों द्वारा हाल में किए गए मिसाइल हमले के बाद उठाया गया है। इज़रायली नौसेना को 2 साल पहले मिले 2,000 टन वज़नी इस युद्धपोत में 20 प्रणालियां हैं।
read more at Hindustan Times


